फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   प्रधानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते बैंक कर्मी

प्रधानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते बैंक कर्मी

Fri, 03 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते बैंक कर्मी
गजरौला। उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानों ने यूनियन बैंक के कर्मचारियों पर अच्छा व्यवहार नहीं करने के आरोप लगाए। वहीं प्रधानों की तमाम समस्याओं को उठाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। इसमें प्रधानों ने कहा कि यूनियन बैंक में पंचायतों के निधि फर्स्ट के खाते हैं। अगर प्रधान बैंक में जाते हैं, उन्हें पैसा निकालने के लिए आम आदमी की तरह ही घंटों खड़ा रहना है। बैंक के कर्मचारी प्रधानों का कोई सहयोग नहीं करते हैं। सम्मानित पद पर होने के बाद भी बैंकों में आम आदमी की तरह ही व्यवहार किया जाता है। पासबुक पर समय से एंट्री नहीं की जाती हैं। प्रधानों बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इन्होंने यूनियन बैंक से खाते हटवाकर दूसरे बैंकों में खाते खुलवाने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह खड़गवंशी और संचालन योगेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

वहीं बैठक में मदर्स टच स्कूल प्रधानाचार्या माहू संधु ने भी बैठक में संबोधित किया। माही संधू ने कहा कि गांव की कामकाजी बेटियों और महिलाओं का सम्मान 14 अगस्त को किया जाएगा। जिसके लिए सभी प्रधान अपने अपने गांव से सूची उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर राजेंद्र कौर, इंद्रपाल सिंह, तेजवीर सिंह, सत्यप्रकाश, इंतजार अली, नरेश, कामेंद्र सिंह, रमेशचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed