फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   एजेंट से लूट का मामला

एजेंट से लूट का मामला

Fri, 03 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
एजेंट से लूट का मामला
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव तोमड़ा के निकट स्वयं सहायता समूह के एजेंट से 95 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। क्षेत्र में चल रहे स्वयं सहायता समूह के कई सदस्य पुलिस के राडार पर हैं। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना के गांव कपसाई निवासी दिनेश से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर 95 हजार रुपये लूट लिए थे। वह क्षेत्र के गांव लिसड़ी खुर्द और धनौरी से मासिक किस्त की रकम लेकर लौट रहा था। बीती 28 जून को भी इसी स्थान पर समूह के एक अन्य एजेंट रिंकू निवासी बंकावाला से भी 50 हजार रुपये की लूट भी बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा की गई थी। माना जा रहा है कि दोनों घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ है। पुलिस का मानना है कि समूह का कोई सदस्य ही बदमाशों से मिला हुआ है। दोनों घटनाओं में समानता होने की वजह से पुलिस का शक गहरा हो रहा है। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि समूह के कई सदस्यों व गांव के आपराधिक चरित्र वाले लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed