{"_id":"5b4514854f1c1b95288b5da4","slug":"141531253893-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाई की पंचायत में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएं। भाकियू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से समस्त किसानों का कर्जा माफ किए जाने की मांग दुहराई है।
बिजलीघर पर हुई पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्जा माफ करने में भेदभाव किया है। जिन किसानों ने अपने क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण करा लिया था उनको कर्जा माफी का लाभ नहीं दिया गया जबकि अन्य किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया। उन्होंने आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग भी की। वेव शुगर मिल से किसानों का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग भी की गई। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह, रामवीर सिंह, बीना जाटव, सरवरी खातून, जैविंद्र सिंह, सतीश त्यागी, लालचंद मौजूद थे।