{"_id":"5b3e6e464f1c1b77468b4d4c","slug":"141530818118-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बिजली दफ्तर पर किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बिजली दफ्तर पर किया धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। भाकियू भानु के बैनर तले गुरुवार को किसानों ने बिजली कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इन्होंने अधिशासी अभियंता का घेराव करते हुए समस्याएं उठाई। आश्वासन मिलने पर किसान शांत हुए।
गुरुवार को किसान बिजली कार्यालय पर जमा हुए। इन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अधिशासी अभियंता को भी अपने बीच में बैठा लिया। किसानों का कहना था कि लाइनों के तार जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें तुरंत बदलवाया जाए। रसूलपुर भावर में बिजली लाइन का काम अधर में लटका हुआ है। एक बिजली कर्मचारी ने किसानों से पैसों की डिमांड की थी। गुस्साए किसानों का रुख देखकर उक्त बाबू ने माफी मांगते हुए कभी भी पैसों की मांग नहीं करने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने किसानों की समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चौधरी दिवाकर सिंह, नरेश कुमार, जयकीरत सिंह, लखमीचंद, चौधरी सुरेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, कुलदीप सिंह, रमेश, राधेश्याम, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।