{"_id":"5ab6bfab4f1c1b8f778b7419","slug":"141521926059-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तहसील धनौरा के 71 जोड़ों का सामूहिक विवाह शनिवार को एक बैंकेट हाल में संपन्न कराया गया। विभिन्न धर्मों के रीति रिवाज के अनुसार उनके विवाह की रस्म पूरी कराई गई। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा व जिलाधिकारी समेत कई लोगों ने वर-वधू को आर्शीवाद दिया। प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपये का चैक व अन्य सामान भी नवदंपती को भेंट किए गए।
नगर के एक बैंकेट हाल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर पालिका व विकास खंड कार्यालय ने अपने अलग-अलग पंडाल बना कर उनमें वर-वधू को बैठाया गया। मुस्लिम धर्म के वर-वधू का काजी ने निकाह कराया, जबकि हिंदू जोड़ों का हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार पुरोहित ने विवाह कराया। इसके लिए विवाह की 10 वेदी बनाई गई थी। आचार्य रामचरन ने रस्म पूरी कराई।
वर-वधू को उनके रिश्तेदारों ने भी उपहार आदि भेंट किए। सामूहिक विवाह में पहुंचे भाजपा विधायक राजीव तरारा ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सरकार की इस योजना की प्रशंसा करते हुए एक क्रांतिकारी कदम बताया। जिलाधिकारी हेमंत कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, एसडीएम संजय कुमार, सीओ मोनिका यादव व समाज कल्याण अधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
वधू की ससुराल में शौचालय बनाने के निर्देश दिए
मंडी धनौरा। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने सामूहिक विवाह योजना के इंतजाम की प्रशंसा करते हुए वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि वधू की ससुराल में शौचालय होना सुनिश्चित कर लें। यदि उसकी ससुराल में शौचालय नहीं है तो तत्काल उसका निर्माण करा दें। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नव वधू के लिए सेनेटरी नेपकिन, आयरन की गोलियां व निरोधात्मक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों में आयरन की कमी है। उन्होंने विवाह के प्रमाण पत्र की मूल प्रति वधू को व फोटो कापी वर को दिए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वर-वधू का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए।
परिजन व रिश्तेदारों ने अपनी खुशी का इजहार किया
मंडी धनौरा। मौका भले ही सामूहिक विवाह योजना का था लेकि न वर-वधू के रिश्तेदार खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। रिश्तेदार खूब सजधज कर विवाह समारोह में आए थे। प्रशासन की ओर से बैंड बाजे की व्यवस्था की गई थी। बैंकेट हाल के बाहर बैंड वाले फिल्मी धुने बजाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। बाराती भी डांस कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। वर-वधू के साथ आए परिजनों व रिश्तेदारों को भी भोजन उपलब्ध कराया गया। विवाह की वेदी पर बैठे वर-वधू के चेहरे की खुशी अलग ही दिखाई पड़ रही थी। अपना वैवाहिक जीवन शुरू करने जा रहे एक दंपती ने इस मौके को स्वयं के लिए यादगार बताते हुए कहा कि उनकी बारात में स्वयं क्षेत्रीय विधायक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे हैं।