फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गिरी में गंदा करके छोड़ गए गंगा मैय्या का आंचल

गिरी में गंदा करके छोड़ गए गंगा मैय्या का आंचल

Mon, 06 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
गिरी में गंदा करके छोड़ गए गंगा मैय्या का आंचल
खुद के पाप धोकर मैली कर गए गंगा का आंचल
विज्ञापन

मेले के बाद तिगरी में घाटों पर बिखरी गंदगी खोल रही सफाई व्यवस्था की पोल
ग्रामीण व श्रद्धालु बेहाल, मेले में सप्ताहभर से चलाया जा रहा था सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला(अमरोहा)।
कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तर भारत के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले का शनिवार को समापन हो गया। गंगा के घाटों पर हर ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। खुद के पाप धोकर लोग मांग गंगा का आंचल गंदा कर गए। घाट और मेला परिसर में फैली गंदगी की बदबू से तिगरी गांव के ग्रामीण बेहाल हैं। प्रशासन की सफाई के दावे खोखले साबित हुए हैं।
प्रशासन व जिला पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से लगाए गए ऐतिहासिक तिगरी गंगाधाम मेले की तैयारियों के दौरान सफाई को लेकर खूब मुद्दा उठाया था। मेले को ओडीएफ रखने का लक्ष्य भी रखा गा था। इसके लिए सप्ताहभर से मेले में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा था। लिम्का बुक में रिकार्ड बनाने के लिए स्वच्छता का प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चश्मा भी मेले की शोभा बढ़ा रहा था। यही नहीं मेला समापन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नौ नवंबर को गंगा की रेती पर मानव शृंखला बनाकर देश का नक्शा बनाने की तैयारी है। दावा किया जा रहा है कि यह कीर्तिमान लिम्का बुक में दर्ज होगा। लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के बाद थोड़ी सी भीड़ कम होने पर रविवार को दिखी गंदगी से सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। सेक्टर एक से लेकर 11 तक गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। घाटों पर तो स्थिति बेहद निराशाजनक दिखाई दे रही है। गंदगी का आलम यह है कि वहां मौजूद श्रद्धालुओं व गांव तिगरी के ग्रामीणों का रहना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन


- वर्जन
गंगा के घाटों पर किसी भी हालत में गंदगी नहीं होने दी जाएगी। मेला समापन हो गया है। सफाई कर्मचारियों को लगाकर गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई व्यवस्था दूरस्थ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...गंभीर सिंह, मेला मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम मंडी धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed