फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   व्यापारियों की अनदेखी नहीं करेगी भाजपा सरकार-चेतन चौहान

व्यापारियों की अनदेखी नहीं करेगी भाजपा सरकार-चेतन चौहान

Sun, 18 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों की अनदेखी नहीं करेगी भाजपा सरकार-चेतन चौहान
व्यापारियों की अनदेखी नहीं करेगी भाजपा सरकार : चेतन चौहान
विज्ञापन


हसनपुर में व्यापारी सुरक्षा फोरम समिति की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
हसनपुर।
व्यापारी सुरक्षा फोरम समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार व्यापारियों के सहयोग से बनी है। व्यापारियों की अनदेखी नहीं की जा सकती। भाजपा सरकार ने व्यापारियों को हमेशा सम्मान दिया है। जो हमेशा बरकरार रहेगा।

शनिवार देर शाम को व्यापारी सुरक्षा फोरम समिति की ओर से व्यापारी परिचय सम्मेलन एवं समिति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा। भाजपा सरकार ने हमेशा व्यापारी वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म हो गई है। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम कस दी गई है। एक ही स्थान पर डटे भ्रष्ट अफसरों को हटाया गया है। योगी सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल के मैदान के लिए जमीन तलाश कराई जा रही है। यदि जमीन मिलती है, तो एक मिनी स्टेडियम बनवाया जाएगा। हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह सिंह ने कहा कि जनता योगी सरकार से खुश है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल ने की। इस मौके पर मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल, मनोज टंडन, सुमित गुप्ता, बॉबी अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, पंकज भटनागर, संदीप गुप्ता, सुरभित गुप्ता, कपिल शर्मा, चंद्रपाल सैनी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व क्षेत्र के गांव किसान इंटर कालेज ताहरपुर में भी आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। भारतीय किसान संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed