फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   14 dead, 707 infected including female teacher

कोरोना का कहर जारी, पूर्व प्रधान, महिला शिक्षक समेत 14 की मौत, 707 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
14 dead, 707 infected including female teacher
अमरोहा। कोरोना ने शुक्रवार को जिले में कहर बरपाया है। पूर्व प्रधान और महिला शिक्षक समेत 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुल 707 संक्रमित मिले हैं। इसमें अमरोहा से सटे गांव के 16, हसनपुर के दो गांव में क्रमश: 34 और 35 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जोया के एक गांव में 12 संक्रमित सामने आए हैं। इनके अलावा शुगर मिल धनौरा और हसनपुर में क्रमश: चार और तीन कर्मचारी संक्रमित हैं। इनके अलावा एसपी कार्यालय, पुलिस लाइंस और हसनपुर कोतवाली में भी पुलिस के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि 1,468 की आरटीपीसीआर जांच में 512 लोग संक्रमित मिले हैं। ट्रूनेट की 48 लोगों की जांच में 15 पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा निजी लैब में 64 संक्रमित मिले हैं। वहीं एंटीजन टेस्ट 1,028 का कराया गया जिसमें 116 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि अमरोहा में 241, हसनपुर में 202, गजरौला में 103, जोया में 97 और धनौरा में 64 संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि गजरौला की एक निजी फैक्टरी के तीन, गजरौला थाने का पुलिस का जवान, बैंक कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। वहीं अमरोहा सीएचसी में लैब टेक्नीशियन पॉजिटिव हैं। एसपी कार्यालय के पुलिस का जवान, कलक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारी और कोट सीएचसी की स्टाफ नर्स पॉजिटिव है। इसके साथ ही पुलिस लाइंस के दो सिपाही पॉजिटिव आए हैं। अमरोहा के करीब एक गांव में 16 पॉजिटिव संक्रमित मिले हैं, जिसमें एक परिवार के चार सदस्य शामिल है। हसनपुर कोतवाली में एक, हसनपुर के एक गांव में 34 और दूसरे गांव के 35 लोग पॉजिटिव आए हैं। हसनपुर शुगर मिल के तीन कर्मचारी पॉजिटिव हैं। धनौरा सीएचसी का वार्ड ब्वॉय पॉजिटिव, धनौरा शुगर मिल के चार कर्मचारी पॉजिटिव आए। जोया के एक फैक्टरी के 12 कर्मचारी और सीएचसी जोया का सफाई कर्मचारी, जोया के दो बैंक कर्मचारी वहीं जोया के एक गांव के 12 पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed