फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1316 students skipped the high school social science exam and 1071 students skipped the intermediate English exam.

Amroha News: हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 1316 और इंटरमीडिएट की अंग्रेजी में 1071 में छोड़ दी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
1316 students skipped the high school social science exam and 1071 students skipped the intermediate English exam.
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को भी जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पहली पाली हाई स्कूल में सामाजिक विज्ञान के 1316 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दीद्ध जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर 1071 छात्र-छात्राओं ने छोड़ दिया। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। स्टेटिक, सेक्टर और सचल दल की टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई परीक्षा के दौरान केंद्रों पर व्यापक सतर्कता बरती गई। प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। सचल दलों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया, वहीं जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट स्तर से भी निगरानी रखी गई। कंट्रोल रूम से परीक्षा की गतिविधियों पर लगातार नजर बनी रही। प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल आने से छात्र-छात्राओं ने राहत महसूस की। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकलते समय अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने शुक्रवार को पहली पाली हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 26449 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 25133 शामिल हुए, जबकि 1316 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के लिए पहली पाली में कृषि शस्य विज्ञान का पेपर हुआ। इसमें कुल 263 पंजीकृत थे, इसमें से 257 ने परीक्षा दी और 6 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में सिर्फ इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई थी, इसमें 23104 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जबकि 22023 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1071 छात्र-छात्राएं ने परीक्षा छोड़ दी। बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि स्टेट पर्यवेक्षक द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कोई भी नकलची नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed