फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   महिला की हत्या कर लाश नदी में फेंकी

महिला की हत्या कर लाश नदी में फेंकी

Mon, 24 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर लाश नदी में फेंकी
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर भांवर में एक विवाहिता की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया गया है। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में इसको लेकर चर्चा है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर की कोतवाली चांदपुर के गांव दरबड़ ठेठ निवासी राजकुमार पुत्र स्व. करतार सिंह ने अपनी बहन राजकौर की शादी छह साल पहले रसूलपुर भांवर निवासी भोले पुत्र परगट सिंह के साथ की थी। राजकुमार का कहना है कि शादी में सामर्थय से अधिक दहेज दिया गया था। लेकिन ससुरालिए आए दिन दहेज की मांग करते थे। अब वे दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसकी बहन का उत्पीड़न भी करते थे। राजकुमार द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसको रसूलपुर भांवर के लोगों से जानकारी मिली कि उसकी बहन की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया है। वह अपने परिजनों के साथ बहन की ससुराल आया तो बहन वहां नहीं थी। उसके बहनोई ने कहा कि तेरी बहन की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया है। प्रभारी निरीक्षक नबाब सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed