फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   तेंद़ुआ देखने की सूचना पर मची खलबली

तेंद़ुआ देखने की सूचना पर मची खलबली

Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
तेंद़ुआ देखने की सूचना पर मची खलबली
बछरायूं। नगर के मूंढाखादर मार्ग एक व्यक्ति द्वारा तेंदुआ देखने की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम घंटों हलाकान रही। दो घंटे तक पुलिस व वनकर्मियों द्वारा कांबिंग किए जाने के बाद भी तेंदुए के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ग्रामीण द्वारा बताई गई दिशा में उसके पंजों के निशान भी नहीं दिखाई दिए। मूंढाखादर मार्ग पर रहने वाले फारूख ने शनिवार की देर शाम पुलिस को सूचना दी कि उसके करीब से अभी तेंदुआ गुजरा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने वन क्षेत्राधिकारी को भी सूचित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार व रेंजर टीसी पंत के नेतृत्व में पुलिस व वनकर्मी सावधानी से तेंदुए की तलाश करने लगे। दो घंटे तक पुलिस व वनकर्मी तेंदुए की खाक छानते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा और ना ही उसके पंजों के निशान पाए गए। वन क्षेत्राधिकारी टीसी पंत का कहना था कि ग्रामीण को कोई भ्रम हुआ है। क्षेत्र में हाल फिलहाल तेंदुए की मौजूदगी की सूचना नहीं है। उन्होंने इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed