{"_id":"5b7f08e742c792465165482b","slug":"131535052007-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ी बेरोजगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ी बेरोजगारी
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। भाजपा सरकार के कार्यकाल में योजनाओं का धरातल पर लाभ नहीं मिल रहा है। वादे के मुताबिक युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। जिससे बेराजगारी बढ़ रही है। बेरोजगारी के खिलाफ रालोद धरना प्रदर्शन करेगी। यह बात रालोद के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहीं।
गुरुवार को हाईवे रिजोर्ट में रालोद के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा का रालोदियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के दौरान देश से बेरोजगारी मिटाने का वादा किय था। वहीं हर साल दो करोड़ युवकों को रोजगार देने की बात भी कही। लेकिन, चार साल से अधिक के कार्यकाल में भाजपा के मुताबिक एक करोड़ युवकों को रोजगार मिला है। वसीम राजा ने कहा कि रालोद बेरोजगारी के खिलाफ पांच सितम्बर से मेरठ कमिश्नरी से धरना प्रदर्शन की शुरूआत करेगी । इसके बाद प्रदेश की सभी कमिश्नरियों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं मुद्रा योजना में घालमेल का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कहा कि जल्द ही महागठबंधन तैयार हो जाएगा। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा दिए गए विष्णु मंदिर निर्माण के बयान का भी समर्थन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशफाक अली खां, युवा रालोद मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप, जिलाध्यक्ष अमरोहा युवा रालोद रवि यादव समेत जिपं सदस्य संदीप कुमार, सचिन चौधरी, अशरफ अली मौजूद रहे।