{"_id":"5b6f3a824f1c1be2258b4803","slug":"131534016130-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सीएमओ औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उन्होंने गंदगी मिलने पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे के निर्देश दिए। वहीं पौधरोपण अभियान का जायजा लिया।
शनिवार को सीएमओ रमेशचंद शर्मा औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, वार्ड और अस्पताल परिसर निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। जिसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पौधरोपण अभियान की समीक्षा की। परिसर में पौधरोपण किए जाने पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र को पौध की देखभाल कराने की बात भी कही। कहा कि पौधरोपण करने से ही काम नहीं चलेगा। निरंतर देखभाल कर पौधों को बचाना है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पौधरोपण कराने की बात कही।