फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   130 workers applied for jobs in Israel

Amroha News: इस्राइल में नौकरी के लिए 130 श्रमिकों ने किया आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
130 workers applied for jobs in Israel
अमरोहा। इस्राइल और आतंकी संगठन हमास के युद्ध के बीच भारत के लोगों को रोजगार का अवसर मिला है। इस्राइल ने क्षतिग्रस्त हुए भवनों के पुर्ननिर्माण के लिए भारत से मदद मांगी थी। अमरोहा जिले से भी 130 पंजीकृत श्रमिकों ने इस्राइल जाने में दिलचस्पी दिखाते हुए आवेदन किया है। आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

इस्राइल व आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध ने भारत के लोगों को आपदा में रोजगार का अवसर दिया है। यहां के श्रमिक इस्राइल के भवनों को दोबारा बनाने का काम करेंगे। मदद के लिए वहां की सरकार ने भारत से मजदूरों की मांग की थी। जिसके बाद यूपी से भी दस हजार मजदूरों की मांग की गई थी। अमरोहा से भी 130 श्रमिकों ने इस्राइल जाने के लिए आवेदन किया है। पहले जहां 31 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे, बाद में आवेदन की तारीख को दस जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन

----

राजमिस्त्री समेत शटरिंग कारीगरों की थी डिमांड
जिले के 130 श्रमिकों ने इस्राइल जाने के लिए आवेदन किया है। इनमें राजमिस्त्री, टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर और जाल बनाने वाले कारीगरों कां डिमांड की गई। इस्राइल जाने के लिए चयनित होने वाले श्रमिकों को कम से कम एक साल और अधिकतम तीन साल तक काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मिलेगा 1.38 लाख वेतन
वहां जाने वाले श्रमिकों को अच्छा खासा वेतन मिलेगा। श्रमिकों को 1.38 लाख रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। रहने की व्यवस्था सरकार करेगी, जबकि खाने की व्यवस्था स्वयं को वहन करनी होगी। इस्राइल भेजने का खर्च सरकार वहन करेगी, अगर बीच में घर वापस आएंगे तो उसके आने और जाने का खर्च स्वयं वहन करना होगा।

----

इंटरव्यू और परीक्षा के बाद होगा चयन
आवेदन करने वाले श्रमिकों का इंटरव्यू और परीक्षा के बाद अंतिम चयन किया जाएगा। कम से कम तीन साल या उससे अधिक अनुभव वालों को इसमें वरीयता दी जाएगी।
----

इस्राइल जाने के लिए आवेदन करने वाले 130 पंजीकृत श्रमिकों के आवेदन के डाटा को शासन को भेज दिया गया है। जांच प्रक्रिया के बाद चयन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद चयनित श्रमिकों को इस्राइल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सूरज पाल सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed