फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   130 buses of UP Roadways will travel to Tigri

Amroha News: यूपी रोडवेज की 130 बसें कराएंगी तिगरी का सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
130 buses of UP Roadways will travel to Tigri
अमरोहा। तिगरी मेले में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपी रोडवेज ने कमर कस ली है। पिछले साल की तुलना में बसों की संख्या में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस बार रोडवेज की 130 बसें तिगरी मेले का सफर कराएंगी। सभी बसें अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर आदि से तिगरी के लिए चलाई जाएंगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

तिगरी मेले की तैयारी जोरों के साथ चल रहीं हैं। यूपी रोडवेज ने भी श्रद्धालुओं को तिगरी धाम का सफर कराने के लिए तैयारी कर ली है। पिछली बार जहां 120 बसें अलग अलग डिपो से तिगरी धाम के लिए चलाई गई थीं, वहीं डीएम के निर्देश के बाद इस बार बसों की संख्या में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस बार 130 बसें श्रद्धालुओं को तिगरी धाम का सफर कराएंगी। जिनमें लगभग 60 बसें अमरोहा डिपो की रहेंगी। 23 नवंबर से मेला शुरू हो जाएगा। 27 नवंबर को मुख्य स्नान है।
विज्ञापन

अधिकांश श्रद्धालु 26 नवंबर को स्नान के लिए निकलेंगे, लेकिन सुविधा के अनुसार 25 नवंबर को मेला स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 25 नवंबर से रोडवेज की बसें तिगरी के लिए लगा दी जाएंगी। इसके लिए तिगरी में अस्थाई बस स्टैंड कार्यशाला भी बनाई जा रही है। अस्थाई कंट्रोल रूम भी मेला स्थल पर बनाया जाएगा। चालक, परिचालकों एवं वर्कशॉप कर्मचारियाें की ड्यूटी मेला स्पेशल बसों के संचालन के लिए लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

रोडवेज ने जारी की किराया सूची
तिगरी मेले के लिए विभाग ने किराया सूची भी जारी कर दी है। अमरोहा से वाया तिगरी का सफर 51 रुपये में तय किया जा सकेगा। जबकि वाया जोया होते हुए पहुंचने पर 65 रुपये खर्च करने होंगे। बरेली से तिगरी मेले के लिए 262 रुपये किराया तय किया गया है। मुरादाबाद से 107 तो रामपुर से 163 रुपये किराया देना होगा। धामपुर से तिगरी के लिए 114 रुपये, नूरपुर से 84 रुपये तथा चांदपुर से 67 रुपये किराया तय किया गया है। चंदौसी से तिगरी पहुंचने के लिए 125 रुपये खर्च करने होंगे।

--------

गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराई जाएगी। 25 नवंबर से बसों का संचालन शुरू होगा। अस्थायी बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। विभिन्न बस स्टैंड से तिगरी धाम पहुंचने के लिए किराया सूची भी जारी कर दी गई है। मोहम्मद शफी, एआरएम, अमरोहा डिपो
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed