फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   13 roads of the district will be built with 11 crores, Noorpur-Chhajlat to Lakdahat road will be repaired

Amroha News: 11 करोड़ से बनेंगी जिले की 13 सड़कें, नूरपुर-छजलैट से लकड़हैट मार्ग की होगी मरम्मत

Tue, 25 Mar 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 25 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
13 roads of the district will be built with 11 crores, Noorpur-Chhajlat to Lakdahat road will be repaired
अमरोहा। बीते साल ज्यादा बारिश होने से टूटी सड़कों का जल्द निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने जिले की 13 सड़कें चिह्नित की हैं। इनके निर्माण पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नूरपुर-छजलैट से लकड़हैट मार्ग की भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस दौरान कम लागत से बनने वाली 11 सड़कों का निर्माण पांच महीने में पूरा करना होगा। जबकि, दो बड़ी सड़कों के निर्माण के लिए एक साल का समय दिया गया है। विभागीय अफसरों की माने तो टेंडर होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वर्षों से खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने की कवायद जारी है। इस कवायद में 13 ग्रामीण संपर्क मार्गों पर सफर की राह आसान होने जा रही है। बिजनौर-चांदपुर-गजरौला मुख्य मार्ग के साथ ही अमरोहा, हसनपुर, गजरौला और मंडी धनौरा क्षेत्र में वर्षों से खस्ताहाल संपर्क मार्गों के नवीनीकरण का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने बीते साल शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की मंजूरी के बाद सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी ने जारी कर दी है। कुछ सड़कों का टेंडर जारी होने के बाद काम भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की ओर से कई सड़कों का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। वहीं, नूरपुर-छजलैट से लकड़हैट मार्ग की मरम्मत कार्य पर 32 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा वर्तमान में नौगांवा सादात से अमरोहा रोड की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

-----------------
इन सड़कों पर होगा निर्माण
- भेड़ा भरतपुर से रतनपुर मार्ग।
- कृपानाथपुर से गजरौला के मध्य मार्ग।

- फतेहपुर से ढकिया भूड़ मार्ग।
- नीली खेड़ी से हिरनाखेड़ी तक का मार्ग।
- लठीरा से कटमुला पुल से प्राचीन खेड़े वाले आश्रम तक।
- नौगांवा धनौरा से सुभाष नगर रेलवे फाटक तक।
- नीलीखेड़ी में चरन सिंह सैनी के घर से अहरौला बिजनौर सीमा तक।
- धनौरा फीना से जसोड़ा तक।
- बछरायूं शेरपुर मार्ग से चोहड़पुर तक।
- करनपुर प्राथमिक विद्यालय से बिहारीपुर तक।
- लिसड़ी मोड़ से आजमपुर तक।
- फरीदपुर गढ़ी चौराहे से रहदरा तक।
पांच करोड़ की लागत से बनेंगी चार सड़कें
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गिरिश सिंह ने बताया कि जिले अलग-अलग चार विधानसभाओं की सड़कों की जर्जर हालत थी। निरीक्षण करने के बाद नई सड़कों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि चारों सड़कों के निर्माण के लिए शासन स्तर मंजूरी मिल गई है। जिसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे राहगीरों को काफी राहत मिलेगी। काफी सालों से टूटी हुई चारों सड़कों का पांच करोड़ 29 लाख एक हजार रुपये से सड़कों का निर्माण होने से काफी सहूलियत मिलेगी।
विधानसभा क्षेत्र सड़क का नाम लंबाई (किमी) लागत (लाख)

नौगांवा सादात गांव मुड्डा इम्मा से सहसपुर अलीनगर तक 2.100 135.17

धनौरा कुमराला से खेड़की होते हुए सिंहाली गोसाईं मार्ग 1.90 100.69

अमरोहा तेलीपुरा माफी से गांव मालीपुर 2.500 167.28

हसनपुर वाटुपरा चौराहे से रखेड़ा होते हुए दयावली खालसा 2.10 125.96
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article