{"_id":"61f2feb9c5c787599212531a","slug":"13-including-harpal-shadab-navaid-firram-mukhiya-enrolled-jpnagar-news-mbd41718288","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरपाल, शादाब, नावैद, फिरेराम, मुखिया समेत 13 ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरपाल, शादाब, नावैद, फिरेराम, मुखिया समेत 13 ने कराया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को बसपा से हरपाल सिंह, नावैद अयाज, शादाब खान, फिरेराम ने नामांकन कराया। जबकि सपा से मुखिया गुर्जर, आम आदमी पार्टी से अमर सिंह व इस्लाम सैफी और एक निर्दलीय प्रत्याशियों समेत 13 ने पर्चा दाखिल किया। जबकि चार प्रत्याशियों ने नामांकन के रूप से दूसरा पर्चा भरा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।
विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल कराने की प्रक्रिया अंतिम दौर पर है। शुक्रवार (आज) तक नामांकन हो सकेंगे। ऐसे में गुरुवार को दिन भर कलक्ट्रेट पर नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। कई बार पुलिस और नेताओं के बीच गहमागहमी का माहौल बना रहा। गुरुवार को सबसे पहले अमरोहा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद नावैद अयाज नामांकन दाखिल किया। इसके बाद धनौरा विधानसभा सीट (सुरक्षित) से हरपाल सिंह, नौगांवा सादात विधानसभा सीट से शादाब खान उर्फ टाटा, हसनपुर विधानसभा सीट से फिरेराम उर्फ फिरे सिंह ने पर्चा दाखिल किया। हसनपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर ने अपना नामांकन कराया। जबकि अमरोहा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इस्लाम सैफी और हसनपुर सीट से अमरसिंह खड़गवंशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा धनौरा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी विवेक सिंह ने अपना दूसरा पर्चा भरा।
जबकि बसपा प्रत्याशी हरपाल सिंह ने अपने बेटे प्रमोद का भी नामांकन कराया है। नौगांवा सादात विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी समरपाल सिंह के बेटे प्रतीक चौधरी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं अमरोहा सीट से सपा प्रत्याशी महबूब अली ने अपने दूसरा पर्चा भरा। जबकि उनकी पत्नी शकीना बेगम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कराया है। इसके अलावा नौगांवा सादात विधानसभा सीट से 85 परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवार चंद्रपाल सिंह ने अपना नामांकन कराया तो वहीं हसनपुर विधानसभा सीट भजापा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी व धनौरा क्षेत्र से राजीव तरारा ने दूसरा नामांकन कराया। जबकि यही के सूरज सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर ताल ठोक दी है।