फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1221 women in the district took ration in husband's name along with widow pension.

Amroha News: जिले में 1221 महिलाओं ने विधवा पेंशन के साथ पति के नाम का राशन भी लिया

Fri, 13 Dec 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
1221 women in the district took ration in husband's name along with widow pension.
विकल सिंह
विज्ञापन


गजरौला (अमरोहा)। जिले में ग्रामीण इलाकों में 801 और शहरी क्षेत्र में 420 महिलाएं ऐसी पाई गईं, जो पति की मौत के बाद उसका एक यूनिट राशन और निराश्रित महिला पेंशन (विधवा) प्राप्त कर रही हैं। पूर्ति विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। उनको दिया जा रहा पति के नाम पर राशन रोक दिया गया है। अब सिर्फ पेंशन का ही लाभ दिया जाएगा।

ऐसी महिलाएं जिनके पति की मौत हो चुकी है, उनके लिए निराश्रित महिला पेंशन (विधवा) योजना संचालित है। जिसके तहत प्रति महीने एक हजार रुपये के हिसाब से साल भर में तीन किश्त महिला के खाते में आती है। इस तरह साल भर में 12 हजार रुपये मिलते हैं। गड़बड़ी की आशंका पर पूर्ति विभाग ने समाज कल्याण विभाग को सूची उपलब्ध कराई। पता कराया कि जो महिलाएं निराश्रित महिला पेंशन का लाभ उठाने के साथ उनके पति के नाम का एक यूनिट का राशन रही हैं, उनके पति जीवित तो नहीं है। दोनों विभागों ने जांच की तो जिले भर के शहरी क्षेत्र में 420 महिलाएं ऐसी पाई गईं, जो अपने पति की मौत के बाद पति की यूनिट का मुफ्त राशन ले रही हैं। इसके अलावा निराश्रित महिला पेंशन का लाभ भी उठा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 801 महिलाएं गलत तरीके से पेंशन लेती पाई गईं। उनकी गड़बड़ी पकड़ी जाने पर पूर्ति विभाग ने उनका पति के नाम पर दिया जा रहा एक यूनिट राशन बंद कर दिया। सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) आकाश पाल ने बताया कि इस तरह की गड़बड़ी पूरे जिले में सामने आई। पूर्ति विभाग ने महिलाओं को उनके पति के नाम पर दिया जा रहा एक यूनिट राशन रोक दिया है। समाज कल्याण विभाग से पेंशन मिलती रहेगी।
विज्ञापन




ग्रामीण में जोया, शहरी क्षेत्र में अमरोहा की महिलाएं सबसे आगे

गजरौला। जिले भर में ऐसा खेल पाया गया, जिसमें महिलाएं निराश्रित महिला पेंशन (विधवा) पेंशन के साथ ही पति के नाम का यूनिट का मुफ्त राशन ले रही हैं। पूर्ति विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा कराई गई जांच में सामने आया कि कई महिलाएं ऐसी मिलीं, जिनके पति जीवित हैं, लेकिन गलत तरीके से पेंशन का लाभ उठा रही हैं। नीचे ब्लॉक क्षेत्र दिया गया है। जिसमें गलत तरीके से योजना का लाभ उठाती महिलाओं का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लॉक का नाम गलत तरीके से लाभ उठा रहीं महिलाओं की संख्या

1-अमरोहा ब्लॉक 154

2-धनौरा ब्लॉक क्षेत्र 124

3- गजरौला ब्लॉक क्षेत्र 76

4-गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र 106

5-हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र 116

6-जोया ब्लॉक क्षेत्र 225



नगर का नाम लाभ उठाने वाली महिलाओं की संख्या

1-अमरोहा 251

2-धनौरा 21

3-हसनपुर 65

4-जोया 10

5-गजरौला 42

6-बछरायूं 10

7-उझारी 13

8-नौगावां सादात 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed