{"_id":"5c25392fbdec2256f972b7a2","slug":"121545943343-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत की विवेचना क्राइम ब्रांच को, जांच में जुटे एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत की विवेचना क्राइम ब्रांच को, जांच में जुटे एएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। धनौरा पुलिस कस्टडी में अनुसूचित जाति के युवक की मौत के मामले की विवेचना अब क्राइम ब्रांच करेगी। जबकि हिरासत मेें मौत की जांच एएसपी ब्रजेश सिंह करेंगे। इस प्रकरण से थाना पुलिस को दूर कर दिया गया है। इतना ही नहीं बवाल के दौरान नदारद रहे पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है।
मंगलवार की रात शेरपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के बालकृष्ण की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया था। परिजनों ने पुलिस पर गलत तरीके से हिरासत में लेकर प्रताड़ित करने से बालकृष्ण की मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया था। खास बात यह है कि बवाल के दौरान कुछ पुलिस कर्मी मौके से नदारद हो गए थे। गंभीर आरोपों के चलते एसपी ने घटना वाली रात ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा समेत आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। जबकि इंस्पेक्टर सहित छह पुलिस कर्मियों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बालकृष्ण की मौत के मामले की विवेचना थाना पुलिस की बजाय क्राइम ब्रांच से कराई जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच एएसपी ब्रजेश सिंह कर रहे हैं। वहीं बवाल के दौरान नदारद रहने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है।