{"_id":"5ba93b7b867a557f6917fb66","slug":"121537817467-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा शूरसैन जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा शूरसैन जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। सैनी समाज के वंश प्रवर्तक महाराजा शूरसैन की जयंती पर सोमवार को नगर में धूमधाम से उनकी शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल एक दर्जन से अधिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। अखाड़ों के कलाकारों ने करतब दिखाकर लोगों को अचंभित कर दिया।
पत्थरकुटी से शुरू हुई शोभायात्रा में सबसे आगे अखाड़े के कलाकार करतब दिखा रहे थे। उसके पीछे महाराजा शूरसैन का रूप धारण किए हुए समाज का एक व्यक्ति रथ पर सवार था। बैंडवाले धार्मिक व फिल्मी धुने पेश कर मनोरंजन कर रहे थे। मेरठ व नजीबाबाद से आए कलाकारों द्वारा पेश की गई शिव-पार्वती व राधा-कृष्ण की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई सैनी धर्मशाला पर जाकर समाप्त हुई। मुख्य चौराहे पर हरपाल सैनी, चेतराम सैनी, बाल किशन सैनी, शंकर सैनी आदि को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजयपाल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, लेखराज सैनी, वीर सिंह सैनी, सोम सैनी आदि मौजूद रहे।