फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गणेश भक्ति में डूबा गजरौला

गणेश भक्ति में डूबा गजरौला

Sun, 16 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
गणेश भक्ति में डूबा गजरौला
गजरौला। गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पूरा शहर गणेश भक्ति में डूबा हुआ है। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। इसके बाद लगातार कार्यक्रमों का क्रम चल रहा है। शनिवार को आयोजन स्थलों पर भजन-कीर्तन आदि किए गए।
विज्ञापन

गजानन जन्मोत्सव समिति की ओर से रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर पर आयोजन पंडाल में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। गाइए गणपति जगवंदन, घर में पधारों गजानन जी, मेरे घर में पधारों सहित अनेक गणेश भजन गाए गए। शाम को मुख्य शयन आरती की गई। सचिव सर्वेश शर्मा ने बताया कि रविवार को बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनि सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महंत महेंद्र स्वामी ने गणेश कथा के प्रसंग सुनाए। भगवान गणेश के वक्रतुण्ड होने की कथा सुनाई। शाम को महिलाओं ने कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नितिन, सुरेंद्र स्वामी, नवीन कक्कड़, अमरजीत कोहली, नवीन गर्ग, सोहन शर्मा, राजीव शुक्ला, राजू यादव, गजेंद्र चौहान, गुरमीत आदि का सहयोग रहा। मोहल्ला शिवपुरी में भी पंड़ाल सजाया गया है। यहां मोहल्ले के लोगों ने दोनों समय पूजन किया। शाम को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुबिलेंट आर्गेसिस में भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिमा की स्थापना की गई थी। जिसका विसर्जन शनिवार को किया गया। इस मौके पर जुबिलेंट स्टाफ और परिवार के सदस्य शामिल रहे। विश्व बंधु एकेडमी में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन विद्यालय परिसर में ही किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विकास जैरथ और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। बच्चों में विसर्जन के समय जमकर मस्ती की। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed