{"_id":"5b5a16674f1c1b46748b7293","slug":"121532630631-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांविड़यों की सुरक्षा के लिए पिकेट बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांविड़यों की सुरक्षा के लिए पिकेट बनाई
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा/बछरायूं। सावन मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। थाना धनौरा व बछरायूं में 11 स्थानों पर पिकेट बनाई गई हैं। इन स्थानों पर कांवड़ यात्रा के दौरान चौबीसों घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यही नहीं प्रभारी निरीक्षक स्वयं लगातार भ्रमण कर कावंड़ियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगे।
हरिद्वार से जल भर कर लाने वाले कांवड़िए जनपद बिजनौर से जनपद में थाना क्षेत्र से ही प्रवेश करते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता में शामिल है। प्रभारी निरीक्षक नबाब सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर, चुचैला कलां, रामगंगा पोषक नहर, पत्थरकुटी, नगर के गोलघर व होली पार्क तिराहे पर पुलिस पिकेट तैनात की जाएगी। वही थाना बछरायूं के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि तहसील कार्यालय, ग्राम फत्तेपुर, हफीज रोड चौराहा, जोगीपुरा व बार्डर पर पुलिस पिकेट तैनात की जाएगी। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे कांवड़ियों के आवागमन पर नजर रखेंगे। प्रभारी निरीक्षक भी भ्रमणशील रहेंगे।