फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1200 kg mangoes sent to London, DM gave green signal

Amroha News: लंदन भेजा 1200 किलो आम डीएम ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 17 Jun 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 17 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
1200 kg mangoes sent to London, DM gave green signal
अमरोहा। आम का सीजन शुरू हो गया है। बाजार में भी आम भरपूर मात्रा में पहुंचने लगा है। विदेश में भी आम का निर्यात भी शुरू हो गया है। सोमवार को मैंगो पैक हाउस से 1200 किलोग्राम चौसा प्रजाति का आम लंदन भेजा गया है।
विज्ञापन

पहली खेप को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आम कारोबारी इशांत सैनी की मेसर्स अमिया फार्म फ्रेश द्वारा आम की यह खेप वाया फ्लाइट लंदन भेजी गई है।
विज्ञापन

आम की क्वालिटी की जांच के लिए भारत सरकार की प्लांट प्रोटेक्शन क्वारंटाइन विभाग से दो सदस्य भी उपस्थित रहे थे, जिनकी क्लीयरेंस मिलने के बाद ही आम के निर्यात का रास्ता साफ हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इशांत सैनी ने बताया कि जल्द ही आम की एक खेप जापान के लिए भी भेजी जाएगी। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने आम की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मैंगो पैक हाउस का लाभ स्थानीय किसानों व व्यापारियों को मिल रहा है। यह एक अच्छी बात है। इससे किसानों को भी फायदा होगा।
उन्होंने मैंगो पैक हाउस का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मंडी सचिव अरविंद कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed