फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   12 patient of dangue found

चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के 297 नए मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
12 patient of dangue found
अमरोहा जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक डेंगू कहर बरपा रहा है। अब तक दो लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। सोमवार को फिर जिले में 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुखार के 297 नए मरीज मिले हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भरमार रही।
विज्ञापन

वायरल बुखार और डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी बुखार के मरीजों की भरमार है। गांव-गांव घर-घर लोग बुखार से तप रहे हैं। दिन निकलते ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। बुखार की रोकथाम में स्वास्थ्य महकमा फेल हो गया है। मंडी धनौरा के मलेशिया और जोया के ड्योटी गांव में सबसे अधिक डेंगू बुखार कहर बरपा रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 1100 मरीज पहुंचे। नगर और ग्रामीण सीएचसी-पीएचसी का भी यही हाल रहा। बुखार के मरीजों में बच्चों, किशोर, किशोरियों और महिलाओं की संख्या अधिक है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिले की सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में कुल 3562 मरीज देखे गए। इनमें सबसे ज्यादा बुखार के 297 मरीज मिले हैं। इसके अलावा डायरिया के 28, टाइफाइड के 11 मिले हैं। जबकि 12 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मरीजों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed