फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   12 more accused arrested in the case of death of two people due to electrocution in Tajiya

Amroha News: ताजिया में करंट उतरने से दो लोगों की मौत के मामले में और 12 आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
12 more accused arrested in the case of death of two people due to electrocution in Tajiya
डिडौली। ताजिया में करंट उतरने से दो लोगों की मौत के मामले में डिडौली पुलिस की कार्रवाई लगातार बढ़ती जा रही है। दो आयोजकों और ट्रैक्टर चालक के जेल भेजने के बाद पुलिस ने रविवार को 12 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें भी न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि 29 जुलाई को दस मोहर्रम के मौके पर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में ताजियों का जुलूस निकल रहा था। ताजिये की ऊंचाई को लेकर 12 फीट रखने का नोटिस देने के बावजूद ग्रामीणों ने 35 फीट ऊंचा ताजिया बनाया था। जिसे ट्रैक्टर-ट्राली पर रखकर लोग कर्बला जा रहे थे। रास्ते में ताजिया पाॅवर ग्रिड की हाईटेंशन बिजली लाइन के करंट की चपेट में आ गया और आग लग गई थी। घटना में दो लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 55 लोग करंट से झुलस गए थे। पुलिस ने मामले में ताजिया कमेटी के अहसान व उसमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। बाद में तत्कालीन एसपी आदित्य लांग्हे ने लापरवाही बरतने में कोतवाली प्रभारी प्रवेज चौहान को निलंबित किया था। इसके बाद छह दिन पहले पुलिस ने गांव के रहने वाले ट्रैक्टर चालक हामिद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन रविवार को फिर पुलिस ने पायंती कलां से बारह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार हुए आरोपियों में तौफीक अहमद, वसीम अहमद, असाउद्दीन, जमालुद्दीन, जुम्मा, मोहम्मद अख्तर, मकसद, मुस्ताक, जाकिर, कासिम, इसरार, शराफत शामिल हैं। सीओ ने बताया सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed