{"_id":"6792aade0ca694867b060feb","slug":"12-lakhs-extorted-from-two-shopkeepers-by-luring-them-with-cheap-land-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-133007-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर दो दुकानदारों से 12 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर दो दुकानदारों से 12 लाख हड़पे
Fri, 24 Jan 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने दो दुकानदारों से 12 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
रजबपुर क्षेत्र के हाकपुर गांव निवासी कलुआ अतरासी चौराहे पर मोटर मैकेनिक का काम करते हैं, जबकि सूदनपुर गांव निवासी बसंतराम इसी चौराहे पर पेस्टिसाइड की दुकान करते हैं। दोनों दुकानदारों के पास बिजनौर जिले के जीतपुर गांव निवासी मोहित कुमार और हाकपुर गांव निवासी आकाश का आना-जाना था। आरोप है की दोनों ने दिल्ली रोड पर सस्ते दामों में दुकान की जमीन दिलाने की बात कही। कलुआ को एक दुकान का सौदा 15 लाख रुपये में तय हुआ। उन्होंने तीन लाख रुपये बतौर बयाना दे दिए थे, जबकि बसंतराम को अतरासी चौराहे पर एक जमीन दिखाई थी।
बसंतराम ने नौ लाख रुपये बतौर बयाना दिए थे। लेकिन, बाद में न तो जमीन दलाई और न ही रुपये वापस किए। दोनों दुकानदारों ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी बहाना बनाने लगे। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी गैंग बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं। चार अगस्त 2024 को मोहित आसपास के लोगों से रुपये ठगने के लिए आया तो दोनों दुकानदारों ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन, आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई के मोहित कुमार को छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ितों ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
- शिकायत के आधार पर आरोपी मोहित कुमार और उसके साथी आकाश के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार, सीओ सिटी