{"_id":"600c71578ebc3e2f81108a40","slug":"12-girls-hounered-jpnagar-news-mbd377202651","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति के तहत छात्रों की रचना सरकारी कार्यालय और स्कूलों की दीवारों की शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति के तहत छात्रों की रचना सरकारी कार्यालय और स्कूलों की दीवारों की शोभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मिशन शक्ति के तहत चित्रकला प्रतियोगिता की विजेता छात्र-छात्राओं की कलाकृति को बेहतर सम्मान मिला है। महिला शक्ति पर आधारित 12 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया है। उनकी कलाकृति पर आधारित कैलेंडर बनाया गया है। इसमें छात्राओं की पेंटिंग्स को शामिल किया गया है। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कैलेंडर का अनावरण किया गया। 2,500 कैलेंडर बांटे गए हैं। जिसे सरकारी कार्यालय, न्यायिक कार्यालय और स्कूलों की दीवारों पर टांगी जाएगी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के मां बाप को सम्मानित किया गया है। कैलेंडर में एक छात्र की कलाकृति भी प्रकाशित हुई है।
जनवरी का कैलेंडर बेटियों के जीने का अधिकार, सुरक्षा, विकास, सहभागिता, खेलने, शिक्षा का अधिकार शामिल है। इसके अलावा बाल श्रम जुर्म के बारे में बताया है। इसे एकीकृत विद्यालय अल्लीपुर भूड़ की कक्षा पांच की छात्रा चांदनी ने बनाया है। लैंगिक समानता के बारे में उच्च प्राथमिक स्कूल अकबरपुर पट्टी की कक्षा आठ की छात्रा भूरी ने बनाया है। इसके अलावा मार्च का महिला सशक्त राष्ट्र आधारित कैलेंडर है, जिसमें सिलाई करती हुई महिला, डॉक्टर, और पुलिस के रुप में हैं। इसे कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के अमन ने बनाया है। इसके अलावा अप्रैल में नारी के कई स्वरुप को दर्शाया गया है। इसे जनता इंटर कॉलेज पतेई खालसा की खुशी सागर ने बनाया है। मई के कैलेंडर में कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित कैलेंडर तैयार हुआ है। इसमें बेटे और बेटी को एक समान बताया है। इसे नेहरु मेमोरियल इंटर कॉलेज ढबारसी की कक्षा 10 की राधा वर्मा ने तैयार किया है। वहीं जून के कैलेंडर में आरके पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा निलक्षी चौहान ने बनाया है। इस कैलेंडर को नारी सशक्तीकरण पर बनाया गया है। वहीं जुलाई में नारी की महत्ता के बारे में बताया गया है। इसमें मिशन शक्ति के तहत नारी का जो करे अपमान जाने उसे पशु समान शीर्षक दिया गया है। इसे रामचंद्र सिंह खत्री कन्या स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा नाजिश ने बनाया है। वहीं अगस्त के कैलेंडर में कक्षा नौ के ईशा ने बनाया है। इसमें 102, 112 और 181 की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा सितंबर के कैलेंडर पर रामचंद खत्री कन्या पाठशाला की कक्षा 10 की छात्रा हादिया की चित्रकला है। इसमें महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया गया है। वहीं अक्तूबर के अंक में कक्षा 10 की आरती ने तैयार किया है। इसके अलावा महिला दिसंबर के अंक में किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गूजर की कक्षा 11 की छात्रा प्रीति ने तैयार किया है। इसमें जज बनने का संकल्प दोहराया है। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि बेटियों की बदौलत समाज तरक्की कर सकता है। कैलेंडर से छात्रों के हौसले को सम्मान मिलेगा। एसपी सुनीति ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने की जरूरत है। किसी तरह की दिक्कत आए तो परिवार से साझा करें। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है। उन्हें मौका मिलने की जरूरत है। इस दौरान डीडीओ प्रदीप यादव, डीएसटीओ दुर्गेश नंदिनी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार, महिला कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार आदि रहे।