{"_id":"6771af43b853cd49b80f3306","slug":"12-checking-and-five-no-entry-points-have-been-made-diversion-will-be-done-to-deal-with-the-jam-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-131661-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 12 चेकिंग और पांच नो एंट्री प्वाइंट बनाए, जाम से निपटने को होगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 12 चेकिंग और पांच नो एंट्री प्वाइंट बनाए, जाम से निपटने को होगा डायवर्जन
विज्ञापन
अमरोहा।
नए साल को लेकर जनपद पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके लिए रविवार को शहर में 12 चेकिंग और पांच नो एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मी फ्लोरोसेंट जैकेट पहनकर ड्यूटी करेंगे। नशे में हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रहेगी।
यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार जनपद पुलिस ने नववर्ष को लेकर कार्य योजना तैयार की है। इसके लिए जनपद में चेकिंग और एंट्री प्वाइंट बनाए हैं, जहां यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर में जाम से निपटने के लिए ट्रक, ट्रक्टर, मैजिक, रोडवेज बसे और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। नगर के मुख्य चौक-चौराहा और भीड़भाड़ वालों की क्षेत्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
नए साल की पूर्व संध्या पर नशा करके वाहन चलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। ऐसे वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की जाएगी। नए साल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ऐसे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसों से बचने के लिए सात स्थानों पर सूचनात्मक बोर्ड लगाए गए हैं। जनपद में कुल 12 स्थान पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बिना हेलमेट, ओवरलोड, ओवर स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव, सीट बेल्ट, तीन सवारी या वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है। पुलिस की ये कार्रवाई दो जनवरी तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
शहर के लिए इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाई पास होते हुए पाकबड़ा होकर मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाइपास से होते हुए अमरोहा व मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से दिल्ली जाने वाला वाहन रज्जाकपुर बाइपास से धनौरा बाइपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाले वाहन एआरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से कांकर सराय से कांठ रोड माया धर्मकांटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- शहर अमरोहा से जोया, मुरादाबाद, दिल्ली को जाने वाला वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।
- शहर अमरोहा से नौगांवा जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से होते हुए नौगांवा सादात जाएंगे।
- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ़ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।