फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   12 buses seized running on highway, invoice of 322 vehicles

हाईवे पर दौड़ रहीं 12 बसें सीज, 322 वाहनों के चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
12 buses seized running on highway, invoice of 322 vehicles
अमरोहा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। हेलमेट और सीट बेल्ट प्रयोग नहीं करने वालें चालकों के चालान काटे गए। नियमों को उल्लंघन करतीं 12 बसों को सीज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को वरिष्ठ संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एके सिंह राजपूत और यात्री माल कर अधिकारी केजी संजय ने नेशनल हाईवे पर नियमों का उल्लंघन कर संचालित 12 बसों को सीज कर दिया। सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 60 चार पहिया वाहन और बिना हेलमेट 127 बाइकों का ऑनलाइन चालान काटा गया। इससे विभाग को जुर्माने के रुप में लगभग तीन लाख 40 हजार रुपये का राजस्व मिला है। यातायात पुलिस प्रभारी सुरेंद्र सिंह अत्री और उपनिरीक्षक संजीव उज्ज्वल ने अवैध रूप से सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों का चालान किया। 135 दो और चार पहिया वाहनों के चालान काटे। चालान के रूप में यातायात पुलिस ने 1 लाख 15 हजार रुपये का राजस्व वसूला है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, राजेश यादव, मोहम्मद सलीम, रोहित कुमार राजपूत, तुलसी वर्मा, राकेश कुमार, विकास मलिक, संजय गौतम, महावीर सिंह, बलराम सिंह, नैपाल सिंह, महेश चंद, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed