फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11childrens are undevolop

गोद लिए गांव में ही 11 बच्चे अतिकुपोषित

Thu, 28 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Thu, 28 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
11childrens are undevolop
कुपो‌िषषित बच्चे

विज्ञापन
 जिले में आधे-अधूरे मन से ही कुपोषण से जंग हो रही है। हाल यह है कि, कुपोषण के खात्मे के लिए राज्य पोषण मिशन के तहत अफसरों को गांव गोद दे दिए गए, मगर इनमें ही अतिकुपोषित बच्चों के मिलने का सिलसिला जारी है। इससे योजनाओं के क्रियांवयन पर अंगुली उठना लाजमी है। इससे पहले डीएम, सीडीओ के गांव में भी कुपोषित बच्चे मिल चुके हैं। 

बुधवार को हसनपुर ब्लाक क्षेत्र में गोद लिए गांव सोंहत का हाल जानने एसडीएम अशोक मौर्य निकले तो मातहतों की ओर से योजनाओं के क्रियांवयन की कड़वी सच्चाई सामने आ गई। बच्चों का वजन चेक करने के दौरान गांव में 11 बच्चे अतिकुपोषित मिले। इनमें से छह मोहम्मद अस, अनन्या, आयुषी, अंशिका, निक्की और सुफिया की हालत नाजुक होने पर एनआरसी अमरोहा (जिला अस्पताल में) भेज दिया गया।  इससे पहले एसडीएम ने राज्य पोषण मिशन एवं हौसला पोषण योजना के अंतर्गत ग्रामीणों की बैठक ली। 
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को मिलने वाले खाना व फलों की जानकारी ली। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने की हिदायत दी है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमपाल सिंह ने ग्रामीणों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सैदनगली थाना प्रभारी मुश्तकीम अली, नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह, लेखपल विंटेश  कुमार मौजूद रहे। ग्रामीणों में प्रमा, प्रधान संतोष कुमार, इकबाल, श्योराज सिंह, दीपक शर्मा, अली हसन, रविकुुमार, चंद्रपाल सैनी, गंगाप्रसाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed