{"_id":"5c61c3bebdec227371485bdf","slug":"11549910974-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोअज्जमपुर ट्रैक पर विद्युत तार चोरी, देरी से पहुंची ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोअज्जमपुर ट्रैक पर विद्युत तार चोरी, देरी से पहुंची ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। मोअज्जमपुर ट्रैक पर जिला बिजनौर में झलरा हाल्ट के पास रेलवे लाइन का विद्युत तार चोरी हो गया। तार चोरी होने से पैसेंजर ट्रेन करीब चार घंटे देरी से पहुंची, यात्री परेशान रहे। वहीं 15 फरवरी को सीआरएस के निरीक्षण के चलते अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
गजरौला से मोअज्जमपुर रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। 15 फरवरी को सीआरएस ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। उसी दिन सीआरएस इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन को भी झंडी दिखाकर संचालित करेंगे। रविवार की रात में बिजनौर किरतपुर के बीच झलरा हाल्ट के पास चोरों ने रेलवे लाइन का तार चोरी कर लिया। सुबह चोरी का पता चलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की जांच पड़ताल में नजीबाबाद से गजरौला आने वाली नजीबाबाद अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन लेट हो गई। सुबह सात बजे के बजाए करीब साढ़े ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। करीब साढ़े चार घंटे देर से पहुंचने से यात्री परेशान रहे। घंटों स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। वहीं तार चोरी होने के बाद अधिकारी उसे दुरुस्त करने में जुटे हैं। सीआरएस के निरीक्षण से पूर्व सारी तैयारियां पूरी करने के प्रयास में है।
पैसेंजर ट्रेन कई घंटे देरी से गजरौला पहुंची थी। मोअज्जमपुर ट्रैक पर कहीं तार चोरी होने की सूचना थी। इस कारण से ट्रेन लेट हुई।
- देवेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक गजरौला।
आज दो घंटे बंद रहेगा फाजलपुर फाटक
गजरौला। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि मंगलवार को फाजलपुर फाटक पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस कारण फाटक दोपहर 12 बजे से दो बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को अन्य मार्ग पर डायवर्ट कर गुजारा जाएगा।