फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   छात्र की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौत

छात्र की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
छात्र की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौत
मंडी धनौरा (अमरोहा)। इंटरमीडिएट के एक छात्र की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वह गुरुवार से शुरू हो रही बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ था। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा पुलिस में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पथवारी निवासी यामीन का पुत्र सलमान 18 साल खाबड़ी स्थित एक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे मौसम का मिजाज बिगड़ा। ओलावृष्टि व बारिश शुरू हो गई। वह घर के बाहर किसी काम से गया था। बारिश से बचने के लिए वह गांव निवासी जुबैर की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दुबक गया। इसी दौरान जुबैर आया और ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगा। ट्राली के पहिए के नीचे सलमान का सिर दब गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सलमान के परिजनों को उसकी मौत के बारे में पता लगा तो वे रोने पीटने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर तमाम लोग एकत्र हो गए। सलमान गुरुवार से शुरू हो रही इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था। समाचार भेजे जाने तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed