{"_id":"5b71e2db42c792547721489c","slug":"11534190299-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने बिजली समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने बिजली समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। प्रदेश सरकार पर किसान व मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर रालोद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अवर अभियंता को सौंपा। ज्ञापन में बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने व विद्युत अधिनियम की धारा 138 ए को समाप्त करने की मांग की गई है।
प्रदेश मंत्री कपिल चंद्रा के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिजलीघर पर धरना दिया। इस अवसर पर कपिल चंद्रा ने सरकार को किसान व मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों को समाप्त करने पर तुली हुई है। पूंजीपतियों को तमाम रियायतें दी जा रही हैं जबकि किसानों का कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने की मांग भी की। इस अवसर पर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्र को 24 घंटे आपूर्ति देने की मांग भी की गई है। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, अजय गिल, राजवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, अमित सिद्ध, जसपाल सिंह, वीर सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।