{"_id":"59a9c53e4f1c1b44738b4b69","slug":"11504298302-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसात से सड़कें हुई जलमग्न, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसात से सड़कें हुई जलमग्न, लोग हुए परेशान
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बरसात से सड़कें हुई जलमग्न, लोग हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। क्षेत्र में मानसून ने पैर पसार लिए हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी लगातार दूसरे दिन सुबह ही बरसात का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर में बरसात थमी रही। कुछ देर के लिए धूप भी निकली। इसके बाद शाम चार बजे फिर से झमाझम बरसात शुरू हो गई। बरसात से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार रातभर रिमझिम बरसात होती रही। जैसे ही शुक्रवार की सुबह हुई बरसात की रफ्तार भी तेज हुई। लेकिन करीब सुबह दस बजे बरसात पूरी तरह से थम गई, हालांकि आसमान में बादलों ने डेरा रखा। दोपहर में धूप निकलने से राहत जरूर मिली। लेकिन शाम करीब चार बजे फिर से झमाझम बरसात शुरू हो गई। बरसात ने जहां मौसम में ठंडक घोलने का काम किया वहीं शहर के कई हिस्सों में बरसात का पानी भर गया। जिससे यातायात में बाधा आई। बरसाती पानी बस्ती रोड, चौपला चौराहा, भानपुर फाटक, पुराना बस स्टैंड समेत कई स्थानों पर फैलने से पैदल चलने वालों व वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। कई वाहन पानी में ही फसकर रह गए। जिन्हें अन्य साधनों से बाहर निकाला गया। बरसात रुकने के बाद कई क्षेत्रों से बरसाती पानी निकल गया, लेकिन कई क्षेत्रों में शाम को भी बरसाती पानी जमा रहा।
फोटो भी है।