{"_id":"5ab6bfb14f1c1b21578b663c","slug":"111521926065-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला ब्लॉक प्रमुख पद की आज शपथ लेंगे धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला ब्लॉक प्रमुख पद की आज शपथ लेंगे धर्मेंद्र
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। भाजपा समर्थित निर्विरोध चुुने गए गजरौला ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह उर्फ लालू को रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। एसडीएम धनौरा सुबह साढ़े नौ बजे ब्लॉक सभागार में शपथ दिलाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
सपा समर्थित तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने वाले धर्मेंद्र सिंह उर्फ लालू के सामने एक समय ऐसा लग रहा था कि मानों ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। भाजपा से ही दूसरे दावेदार ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं। लेकिन उच्च स्तरीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद उनका रास्ता साफ हो गया। नौ मार्च को उन्हें निर्विरोध रूप से ब्लॉक प्रमुख चुन लिया गया। रविवार को शपथ ग्रहण समारोह सुबह साढ़े नौ बजे ब्लॉक सभागार में शुरू किया जाएगा।