फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   110 feet high clock tower will become the identity of Saidangali

Amroha News: सैदनगली की पहचान बनेगा 110 फीट ऊंचा घंटाघर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
110 feet high clock tower will become the identity of Saidangali
सैदनगली। नगर पंचायत सैदनगली में दो करोड़ की लागत से 110 फीट ऊंचा घंटाघर बनाया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से बनाया जा रहा चार मंजिला घंटाघर सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ा कार्य है। साथ ही यह सैदनगली की पहचान भी बनेगा। तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सैदनगली में मुख्य मार्ग बस अड्डे पर घंटाघर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी समय की सुई और घंटे के बजाने की ध्वनि सुनाई देगी। यह घंटाघर क्षेत्र के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। घंटाघर चार मंजिला बनाया जा रहा है। 110 फीट की ऊंचाई वाले घंटाघर की मजबूती के लिए बुनियाद जमीन में 45 फीट गहराई की बनाई गई है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर मुख्य सड़क और पुलिस चौकी बनेगी। प्रथम तल पर कमर्शियल मीटिंग हॉल बनाया जा रहा है। जबकि द्वितीय तल पर नगर पंचायत का सर्विलांस रूम तथा थर्ड फ्लोर पर घंटाघर बनेगा। घंटाघर में तीन स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। चार मंजिला घंटाघर में जीने के साथ लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


विभिन्न चौराहों पर लगाए जाएंगे 150 सीसीटीवी कैमरे
सैदनगली। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख चौराहों व रास्तों की निगरानी रखने के लिए 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर स्वच्छता प्रेरक अभिनव कौशिक ने बताया कि सैदनगली के विकास के कई बड़े कार्य किए जा रहे हैं। मुख्य बाजार वाले तालाब को अवैध कब्जा मुक्त करा कर अमृत सरोवर के रूप में विकसित कराया जाएगा। मेहंदीपुर में डेढ़ करोड़ की लागत से अंबेडकर पार्क तथा शहीद स्मारक बनाया जाएगा। इंकौदा गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा, सैदनगली के मीर साहब की लिए शिया गेट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान: नगर पंचायत में 110 फीट ऊंचाई का चार मंजिला घंटाघर का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसके अलावा भी कई प्रमुख कार्यों का निर्माण शुरू किया जाएगा।-डॉ.अनुकीर्ति चौधरी, चेयरपर्सन, नगर पंचायत सैदनगली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed