फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11 objections were received for the proposed circle rate

Amroha News: सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों के लिए आई 11 आपत्तियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
11 objections were received for the proposed circle rate
अमरोहा। जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने का मसौदा तैयार हो चुका है। सर्किल रेट में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। राजस्व व निबंधन विभाग की ओर से 28 अगस्त तक बढ़ी दरों पर आपत्ति मांगी गई थी। इसमें निर्धारित तिथि तक 11 आपत्तियां दर्ज हुईं। अब आपत्तियों की सुनवाई के बाद सर्किल रेट की दरों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में जमीन खरीद कर सपनों का घर बनाना अब जेब ढीली करेगा। सर्किल रेट को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। अकृषक, कृषक और वाणिज्यक जमीनों की दरें 15 से 20 फीसदी बढ़ाई जा रही हैं। सभी तहसीलों के उप निबंधकों ने बढ़ी दराें की प्रस्तावित सूची सहायक महा निबंधक स्टांप के कार्यालय में जमा की थी। इसके बाद सूची जारी करते हुए 28 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थीं। 28 अगस्त को निर्धारित समय तक सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों के संबंध में 11 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। सहायक महानिरीक्षक स्टांप दीनानाथ वर्मा ने बताया कि आपत्तियाें का निस्तारण होने के बाद सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

सितंबर में लागू होंगी बढ़ी दरें
सर्किल रेट की बढ़ी दरों को सितंबर माह में कभी भी लागू किया जा सकता है। आपत्तियों की सुनवाई होने के बाद उनका निस्तारण होगा। इसके बाद प्रस्तावित दरों के लागू होने पर अंतिम मुहर लग जाएगी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन दीनानाथ वर्मा ने बताया कि सर्किल रेट में बढ़ोतरी की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कभी भी प्रस्तावित दरों को लागू करने का एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 आपत्ति रेट कम करने, एक ने बढ़ोतरी का दिया सुझाव
सर्किल रेल की बढ़ोतरी के संबंध में 11 आपत्तियों दर्ज हुईं। जिसमें 10 आपत्ति करने वालों ने सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों को बहुत ज्यादा बताते हुए कम करने के लिए कहा है, जबकि एक सुझाव सर्किल रेट बढ़ाने के लिए भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article