फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11 Kanwariyas injured in different road accidents

Amroha News: अलग-अलग सड़क हादसों में 11 कांवड़िये घायल

Tue, 22 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 22 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
11 Kanwariyas injured in different road accidents
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर अलग-अलग स्थान पर हुए हादसों में 11 कांवड़िये घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर के कोतवाली गंज के पुलिस लाइन निवासी सागर रविवार रात करीब सवा बजे चौपला ओवरब्रिज पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। रविवार रात ही करीब डेढ़ बजे रामपुर के बाबा दीप सिंह नगर निवासी मुकेश भी हाईवे पर नाईपुरा सामने बाइक फिसलने से घायल हो गए। रात करीब ढाई बजे मुरादाबाद के गुलाब वाली चुंगी निवासी अमन, ताड़ी खाना निवासी विवेक कुमार, अशोक नगर निवासी अमन कुमार भी सड़के हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन

विवेक टूटी पुलिया व अमन राम मंदिर के सामने घायल हुए। अशोक नगर के अमन बाइक को ओवरटेक करते समय घायल हुए। सोमवार तड़के करीब चार बजे जलालपुर कलां गांव के सामने हाईवे पर बाइकों की साइड लगने से मुरादाबाद के सिविल लाइन निवासी गुरुदेव मौर्य उनका बेटा स्पर्श मौर्य और पड़ोसी अनिकेत घायल हो गए। तड़के चार बजे ही चौपला पर बाइक फिसलने से मुरादाबाद के नब्बू नगला के मोंटी घायल हो गए। वहीं सुबह करीब पांच बजे मुरादाबाद के लाल बाग काली मंदिर मोहल्ले के मयंक और अभिषेक राजपूत की बाइक मोहम्मदाबाद के पास फिसल गई। जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed