फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   108 Kundiya Rashtra Jagran Gayatri Mahayagya started with Kalash Yatra

Amroha News: कलश यात्रा संग हुई 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की शुरुआत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
108 Kundiya Rashtra Jagran Gayatri Mahayagya started with Kalash Yatra
अमरोहा। नगर में गायत्री परिवार की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। कलश यात्रा के साथ ही 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा कार्यक्रम की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े दस बजे 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद प्रज्ञा पुराण कथा कार्यक्रम की शुरूआत नगर के आवास विकास कालोनी प्रथम से भव्य कलश यात्रा के साथ चेयरमैन शशि जैन ने की। कलश यात्रा मंडी रोड, मोहल्ला बटवाल, कोट, कोतवाली, बड़ा बाजार, मंडी चौक होते हुए पुराण कथा महायज्ञ स्थल दशहरा मैदान जेएस हिंदू काॅलेज पर आकर संपन्न हुई। कथा स्थल परिसर में शांतिकुंज हरिद्वार से आई महिलाओं की टोली ने संगीत के साथ विधान से देव मंच पूजन कराया। भव्य कलश यात्रा में 1100 पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कलश अपने सिर पर धारण किए थे। छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक, शिक्षाप्रद झांकियां निकाली गई। जिसमें वैष्णो देवी इंटर कॉलेज मखदूमपुर की गंगा झांकी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। जयपुर से आए परिजन ने नशा उन्मूलन झांकी तैयार की। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से राकेश चौहान, संयुक्ता चौहान, रीता चौहान, सुमन शर्मा, कुमुद देवी, सविता, आरती चौहान, माया गुप्ता, गायत्री चौहान, नूपुर चौहान, पुष्पा जोशी, सुमन चौहान रहीं जबकि रविराज सरन अग्रवाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed