{"_id":"5b7f07d142c792462e3b33b7","slug":"101535051729-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित गांवों में लगाई कर्मचारियों की डयूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित गांवों में लगाई कर्मचारियों की डयूटी
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। तहसील के खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्साधीक्षक ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। चिकित्साधीक्षक डा. रामअवतार गौतम ने चिकित्सक व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बाढ़ग्रस्त गांवों में ड्यूटी करना सुनिश्चित करें।
चिकित्साधीक्षक ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। गांव रसूलपुर भांवर, सीपीया फार्म, पपसरी खादर, झुंडपुरा, इब्राहीमपुर, मुकारमपुर में डा. सीताराम, अतुल कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीपा यादव, कुलदीप की ड्यूटी लगाई गई है। ग्राम दारानगर में डा. सुधाकर सिंह, महेश चंद शर्मा, सविता, रहीसउददीन की ड्यूटी लगाई गई है। ग्राम भुडडीवाली, शीशोवाली, जाटोवाली, ढाकोवाली, विशावली में डा. विजय कुमार, अनिल शर्मा व बाबू खां की तैनाती की गई है।