{"_id":"60db7ca18ebc3e6c82670637","slug":"1-38-lakh-rupees-cheated-from-petrol-pump-worker-in-the-name-of-lottery-jpnagar-news-mbd394004036","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी के नाम पर पेट्रोल पंप कर्मी से ठगे 1.38 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी के नाम पर पेट्रोल पंप कर्मी से ठगे 1.38 लाख रुपये
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर अपराधी लोगों को शिकार बनाने के लिए तरह-तरह हथकंडे अपना रहे हैं। अब केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति से लॉटरी जीतने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लॉटरी के नाम पर पेट्रोल पंप कर्मचारी से 1,38,100 रुपये ठग लिए हैं। बाद में पंप कर्मी के व्हाट्सएप नंबर पर 25 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने की फर्जी रसीद भी भेजी है। पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगढ़ निवासी महेश कुमार पेट्रोल पंप कर्मचारी हैं। आरोप के मुताबिक 20 मार्च को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। जिसमें दिया गया कि बधाई हो... केबीसी कौन बनेगा करोड़पति से आप 25 लाख रुपये की लॉटरी जीते गए हैं। साइबर ठग ने पेट्रोल पंप कर्मी को एक मोबाइल नंबर देकर पद्मावती मैसल नाम के व्यक्ति से संपर्क करने के लिए कहा। पंप कर्मी ने उससे संपर्क किया तो उसने भी लॉटरी जीतने की पुष्टि की। कर्मचारी के मुताबिक केबीसी कौन बनेगा करोड़पति एक बहुत ही लोकप्रिय कार्यक्रम है और वह राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय चैनल पर प्रसारित होता है। इसलिए वह साइबर ठगों के विश्वास में आ गया। ठगों ने भुगतान करने से पहले स्टेट बैंक के खाते में टैक्स का रुपये जमा करने के लिए कहा था। जिसके चलते उसने उनके खाते में 1,38,100 जमा करा दिए। इसके थोड़ी देर बाद साइबर ठगों ने जीती हुई रकम को पंप कर्मी के खाते में जमा होने की बात कही और एक रसीद उसके व्हाट्सएप पर भेज दी। दूसरे दिन पंप कर्मी ने बैंक पहुंच कर अपने खाते का स्टेटमेंट चेक कराया तो उसके खाते में कोई धनराशि जमा नहीं की गई थी। इसके बाद पंप कर्मी को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। बाद में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को पीड़ित एएसपी अजय प्रताप से मिला और रुपये वापस कराने की मांग की। एएसपी ने साइबर सेल एक्सपर्ट को बुलाकर जानकारी की। जांच में सामने आया कि साइबर अपराधियों ने पंप कर्मी से ठगी गई धनराशि को पश्चिमी बंगाल समेत कई राज्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया है।