फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.35 lakh withdrawn from retired teacher's account by changing atm card

एटीएम कार्ड बदलकर सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से निकाले 1.35 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
1.35 lakh withdrawn from retired teacher's account by changing atm card
सेवानिवृत्त शिक्षक का एटीएम कार्ड बदल कर शातिरों ने 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित शिक्षा में एक कपड़ा व्यापारी पर एटीएम कार्ड बदलने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में सेवानिवृत्त शिक्षक मुन्ना खां का परिवार रहता है। आरोप है कि 23 जुलाई को मुन्ना खां शहर में एक नामी गिरामी कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने गए थे। इस दौरान मुन्ना खां ने दुकान पर यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड स्वीप कराया था। आरोप है कि व्यापारी ने उन्हें रसीद के साथ यूनियन बैंक का दूसरा कार्ड थमा दिया। इसके बाद अगले दिन रुपये निकाले एटीएम पर गए तो कार्ड ने काम नहीं किया। मुन्ना खां ने इसकी शिकायत 25 जुलाई को बैंक मैनेजर से की। इसके बाद घर पहुंचे तो बैंक खाते से एटीएम द्वारा 10 हजार रुपये निकलने का संदेश मिला। जिसके देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद वह तुरंत बैंक जाकर जांच पड़ताल की तो एटीएम उनका नहीं निकला। एकाएक बैंक खाते से 1 लाख 35 हजार 500 रुपये निकल चुके थे। पीड़िता रिटायर्ड शिक्षक ने इसकी शिकायत दुकानदार से की तो वह भड़क गया। व्यापारी ने सीसीटीवी की फुटेज दिखाने से इनकार कर दिया। पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक ने इस बावत नगर कोतवाली में तहरीर देकर कपड़ा व्यापारी पर एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से धनराशि निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed