फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1,208 metric tons of wheat is kept under the open sky

आसमान के नीचे खुले में रखा है 1,208 मीट्रिक टन गेहूं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
1,208 metric tons of wheat is kept under the open sky
अमरोहा। दिन ब दिन मौसम बदल रहा है। कभी आंधी तो कभी बारिश हो रही है। इस सबके बीच क्रय केंद्रों पर खरीदा गया 1,208 मीट्रिक टन गेहूं खुले आसमान के नीचे है। बचाव के नाम पर तिरपाल है लेकिन गेहूं के ढेर के आगे नाकाफी साबित हो रहा है। इसके चलते बारिश होने से गेहूं के भीग सकता है। बावजूद गेहूं के उठान में तेजी में नहीं दिख रही है। जिम्मेदारों की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए चार एजेंसी नामित हैं। इनके कुल 41 क्रय केंद्र से खरीदारी हो रही है। अब तक कुल 8,061.99 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी हुई है जिसमें भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 6,853.50 मीट्रिक टन भंडारण हो गया है। हालांकि सोमवार तक कुल 1,208 मीट्रिक टन गेहूं क्रय केंद्रों में आसमान के नीचे खुले में रखे गए हैं, जिसमें सर्वाधिक गेहूं पीसीएफ के 31 क्रय केंद्रों में कुल 755.84 मीट्रिक टन हैं। इसके बाद धनौरा के खाद्य विभाग के गोदाम में 113.95 मीट्रिक टन है। मौजूदा समय में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कभी तेज आंधी तो कभी बारिश हो रही है। इससे खुले में रखे गेहूं के भीगने की आशंका है। अन्य क्रय केंद्रों में भी गेहूं के बारिश से बचाव के कोई उपाय नहीं है। खाद्य विपणन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों में कुल 1,208 मीट्रिक टन गेहूं है। इनके उठान के लिए तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश से बचाव के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। बारिश से गेहूं को बचाना प्राथमिकता में है। सुभाष मैथानी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed