फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   0ld man dead because he cant manage money for marrige

बेटी की शादी को रुपये नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 19 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
0ld man dead because he cant manage money for marrige
noteban and atm - फोटो : AmarUjala
थाना क्षेत्र में बेटी की शादी के लिए बैंक के लगातार चक्कर लगाने के बावजूद पैसे नहीं मिलने से दुखी वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 17 दिसंबर को बेटी की शादी है। जिसके लिए दहेेज आदि खरीदना था। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हैै।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बीलनी गांव निवासी 60 वर्षीय कायम हुसैन ने बेटी की शादी तय कर दी। 17 दिसंबर को बारात आने की तारीख मुकर्रर की गई। घर में बेटी की शादी की तैयारियां होने लगीं। बेटी की शादी के लिए दहेज खरीदने को कायम हुसैन को रुपयों की जरूरत थी। वह नौगावां सादात कस्बे की एक बैंक के कई दिन से लगातार चक्कर लगा रहे थे। बताते हैं कि सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद वह वापस लौट जाते, मगर पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम तक लाइन में लगे रहे, मगर पैसे नहीं मिले। शाखा बंद कर दी गई। कई दिन से लगातार  चक्कर लगाने के बावजूद पैसे  नहीं मिलने से उनको बड़ा  सदमा लगा। हार्ट अटैक से उनका इंतकाल हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन परिजनों ने वृद्ध को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन परिवारों में बेटा, बेटी की शादी है, वह अपने बैंक खाते से ढाई लाख तक की रकम निकाल सकते हैं। इसके आदेश जारी हो चुके हैं। बावजूद लोगों को बैंक से कैश नहीं मिल रहा है। बैकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शनिवार को काफी संख्या में परिजन जिलाधिकारी से गुहार लगाने पहुंचे। साहब बेटी की शादी हैं बैंक वाले कैश नहीं दे रहे हैं।


साहब आप आदेश कर दें तो बैंक से रकम मिल जाएगी। लेकिन डीएम के यहां से कोई राहत नहीं  मिल सकी। क्योंकि प्रशासन के पास अभी तक आरबीआई की इस संबंध में कोई गाइड लाइन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed