फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   amitabh bachchan to shoot a film in lucknow

नवाबों के शहर में बिग बी के वो सात दिन...

Thu, 04 Jul 2013 11:05 AM IST
लखनऊ/जेबा हसन
लखनऊ/जेबा हसन Updated Thu, 04 Jul 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan to shoot a film in lucknow

नवाबों के शहर में आलीशान सेट सज चुका है। चौक की गलियों में रिहर्सल भी शुरू हो चुकी है। कई हवेलियों में लाइट कैमरा और एक्शन की गूंज सुनाई पड़ रही है।

विज्ञापन


साथ ही हो रहा है किसी खास शख्सियत का इंतजार। कौन है वो और कब आएगा आपसे मिलने?

शहंशाह डालेंगे डेरा
नवाबों के शहर में जल्द ही ‘शहंशाह’ डेरा डालने वाले हैं। जी हां, बॉलीवुड के महानायक सुधीर मिश्रा निर्देशित फिल्म मेहरुन्निसा की शूटिंग के सिलसिले में जुलाई के तीसरे सप्ताह तक शहर आ सकते हैं।
विज्ञापन


तारीख नहीं तय, पर रहेंगे एक हफ्ते
अभी उनके आने की तिथि तय नहीं है, लेकिन शहर में फिल्म शूटिंग की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। ऐसे ही एक भारी भरकम आलीशान सेट चौक में भी तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लंबे शूटिंग शेड्यूल के तहत अमिताभ बच्चन पहले दौर में लगभग एक हफ्ते तक शहर में रहेंगे।

नामचीन पार्क में भी होगी शूटिंग
सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग के लिए चौक के एक नामचीन पार्क समेत कुछेक पुरानी हवेलियों और गलियों में शूटिंग की तैयारी है। कई जगहों पर तो सेट भी लगाए जा रहे हैं।

पढ़े: 'चमेली' के निर्माता को लखनऊ में चाहिए 'मेहरुन्निसा'


शूटिंग जुलाई महीने के दूसरे पखवाड़े से ही शुरू होगी, लेकिन बिग बी 19 से 21 जुलाई के बीच शहर आ सकते हैं।

आ सकती है आराध्या!
बिग बी को लखनऊ में शूटिंग करता देखने के लिए बच्चन फैमिली के कुछेक सदस्यों के अलावा कुछ वीवीआईपी भी यहां शिरकत कर सकते हैं। इसमें बिग बी की पोती आराध्या के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

शूटिंग शेड्यूल के दौरान शहर में रमजान माह की रौनक रहेगी। ऐसे में अधिकतर शूटिंग लोकेशन पुराने शहर में ही हैं।

पढ़े: ...तो आप भी बन सकती हैं 'चित्रांगदा'

बिग बी कहां ठहरेंगे, उनका शूटिंग शेड्यूल क्या रहेगा और किन लोकेशन पर वे शूट करेंगे। इस बारे में लोकल प्रोडक्शन यूनिट की ओर से बहुत गोपनीयता बरती जा रही है।

काकोरी जाने पर सस्पेंस!
शूटिंग के दौरान बिग बी अपने काकोरी स्थित खेतों को देखने जा सकते हैं या नहीं। इस पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। दरअसल, शूटिंग के बिजी शेड्यूल में उन्हें कुछेक अहम मीटिंग में हिस्सा भी लेना है।

माना तो ये भी जा रहा कि इसी दौरान वे प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए सरकारी स्तर पर होने वाली एक बैठक में भी निर्णायक भूमिका के लिए हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed