{"_id":"757cb952-d52a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"amit-shah-be-arrested-bjp-workers-go-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार होंगे अमित शाह, जेल जाएंगे भाजपाई!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार होंगे अमित शाह, जेल जाएंगे भाजपाई!
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा का जेल भरो आंदोलन अब 26, 28 व 30 जून को तीन दिन चलेगा।
विज्ञापन
आंदोलन का प्रारंभ वाराणसी में प्रदेश प्रभारी अमित शाह की गिरफ्तारी देने के साथ होगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के अनुसार 26 को अमित शाह के नेतृत्व में वाराणसी में, डा. मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में कानपुर में पार्टी कार्यकर्ता व नेता गिरफ्तारी देंगे।
उन्होंने बताया कि वह (डा. वाजपेयी) मेरठ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी देंगे।
वाजपेयी के अनुसार, अन्य स्थानों के लिए भी नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। जेल भरो आंदोलन का पूरा कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।