{"_id":"65ad758b369fc10f2800be96","slug":"youth-took-out-bike-rally-and-chanted-praises-of-shri-ram-amethi-news-c-96-1-ame1003-12472-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: युवाओं ने बाइक रैली निकाल लगाए श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: युवाओं ने बाइक रैली निकाल लगाए श्रीराम के जयकारे
Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीभादर (अमेठी)। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को युवाओं ने बाइक रैली निकालकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान ईंट-ईंट पर नाम लिखा है, चारों ओर श्रीराम लिखा है.. जैसे नारे गूंजते रहे।
रविवार को सिंगठी से निकली बाइक रैली अयोध्यानगर, फुटही, पीपरपुर, नरवहनपुर होते हुए दुर्गापुर तक गई। डीजे व लाउडस्पीकर की धुन पर युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था। रैली की अगुवाई सम्राट पृथ्वी राज चौहान आसल फाउंडेशन के बैनर तले अध्यक्ष राजेश सिंह कर रहे थे। इस अवसर अंकुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रिशू पांडेय, प्रशांत सिंह, शनि, विकास सिंह, पुष्कर उपाध्याय, बब्लू मौर्य आदि उपस्थित रहे।
निकाली गई शोभा यात्रा
शाहगढ़ (अमेठी)। स्थानीय कस्बे में युवाओं ने श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा पेट्रोल टंकी से शुरू होकर पुलिस चौकी, अस्पताल तिराहा, पुरानी बाजार, हनुमान गढ़ी मंदिर, टैक्सी स्टैंड से होते हुए वर्मा नगर तक गई।
विज्ञापन
आयोजक सूरज दुबे के अलावा चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह, आरएसएस पदाधिकारी रमा शंकर तिवारी, सेवा भारती जिलाध्यक्ष उमा शंकर शुक्ला, मनीष पाठक, विहिप आशीष शुक्ला, राहुल दुबे, दीपू तिवारी, राम सजीवन शर्मा, घनश्याम अग्रहरि आदि मौजूद रहे। (संवाद)
दुर्गामंदिर में हुआ रामचरित मानक का पाठ
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत डेढ़पसार में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष देवनारायण तिवारी की अगुवाई में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। सोमवार को हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।
इस मौके पर सुभाष गुप्त, देव प्रकाश पांडे, संतोष पांडेय, संतोष शुक्ला, श्याम शंकर पांडेय, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।