{"_id":"65bd597691181d82980032d4","slug":"youth-dies-one-injured-in-car-collision-amethi-news-c-96-1-ame1002-112980-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
Sat, 03 Feb 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थानाक्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच व कार्रवाई में जुटी है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक कादूनाला थाना क्षेत्र के पूरे बाबा गरीब दास वारिशगंज गांव निवासी सोनू (28) बाजारशुकुल थाने के बना का पुरवा गांव निवासी बुआ के लड़के अजय कुमार (25) के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मिश्रौली के पास इटरौर मोड़ और तेतारपुर के मध्य शाम को कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। सोनू का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखकर लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजय कुमार बाइक पर पीछे बैठा था, और हेलमेट नहीं लगाया था। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अजय की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।