फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies in road accident in Salon

Amethi News: सलोन में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 24 May 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident in Salon
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के लढि़यापुर मजरे चंदईपुर गांव निवासी बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे चार युवक रायबरेली जिले के सलोन में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घायलों में शामिल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मचा।
विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के लढ़ियापुर मजरे चंदईपुर निवासी मनोज कुमार यादव (24 ), अंकित यादव (22), सौरभ सिंह (23), मनोज (21 ), धीरज (23 ) वर्ष व एक अन्य युवक बुधवार शाम प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर घाट पर बुद्ध पूर्णिमा को गंगा स्नान के लिए बाइकों से जा रहे थे। रायबरेली जिले के सलोन के पास दो बाइकें आपस में भिड़ जाने से चार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी सलोन ले जाने पर गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक मनोज का शव शाम को घर लाया गया। जिसे देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed