फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies after being hit by Intercity train.

Amethi News: इंटरसिटी की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 03 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by Intercity train.
जायस में घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण
जायस। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर शुक्रवार को ओदारी रेलवे क्रॉसिंग के पास लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पूरे तेजी ओदारी गांव निवासी रेहान (20) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन करीब 30 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाया। सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन



रेशमा बानो ने बताया कि बेटा रेहान जायस कस्बे में फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह पैदल काम पर जा रहा था। घर से करीब डेढ़ किमी दूर रेलवे क्रॉसिंग से न जाकर दूसरे स्थान से ट्रैक पार करते समय इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोककर वॉकी-टॉकी से स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव हटाए जाने के बाद ट्रेन रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेहान के कान में लीड लगी थी और चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रेहान की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां रेशमा बानो रोती-बिलखतीं रेल ट्रैक पर पहुंचीं। छोटा भाई जिशान और अन्य परिजन भी बिलखते रहे। पिता जलील सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उन्हें भी बेटे की मौत की जानकारी दी गई।



इस साल सामने आए रेल हादसे
31 मार्च : निहालगढ़ स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से शिवम की मौत।
17 अप्रैल : बाजारशुकुल रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे और बेटी की मौत।
3 जून : अकबरगंज स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से किसान अमरजीत साहू (62) की मौत।
2 जुलाई : जरबंधन का पुरवा में रेल ट्रैक पार करते समय इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से राम आसरे जायसवाल (65) की मौत।
3 जुलाई : मोहिया केसरिया क्रॉसिंग फुरसतगंज में पंजाब मेल की चपेट में आने से संदीप (28) की मौत।
11 जुलाई : कस्थुनी पूरब मुसाफिरखाना में सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से सीताराम (55) की मौत।
28 अगस्त : डेढ़पसार में भोपाल एक्सप्रेस की चपेट में आने से रामदेव वर्मा (55) की मौत।


ट्रैक पार करते समय बरतें सावधानी
सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक केपी शुक्ला ने बताया कि रेल ट्रैक पार करने के लिए निर्धारित क्रॉसिंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए। दोनों ओर से ट्रेन आने की स्थिति देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए। ईयरफोन या लीड लगाकर ट्रैक के आसपास चलने से बचना चाहिए। इससे ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं देने की आशंका रहती है। अनधिकृत स्थान से ट्रैक पार करना जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed